वंदे मातरम सिर्फ गाना नहीं, वह ताकत है, जिसने अंग्रेजों की नींव हिलाकर रख दी : मोदी

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर संसद की शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में चर्चा शुरू हुई है। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जब अंग्रेज भारत को बांटने की कोशिश कर रहे थे, तब वंदे मातरम् ने ही उन्हें रोक रखा था। इस मुद्दे पर लोकसभा में 10 घंटे का समय तय किया है। मंगलवार को राज्यसभा में राष्ट्रगीत के मुद्दे पर चर्चा होगी, जिसकी शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करने वाले है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि अंग्रेजों ने भारत को बांटने के लिए पश्चिम बंगाल को चुना था। उन्होंने कहा, अंग्रेज समझ गए थे कि 1857 के बाद लंबे समय तक भारत में टिकना उनके लिए मुश्किल हो गया था। जिस प्रकार से वे अपने सपने लेकर आए थे, तब उन्हें लगा कि जब तक भारत को बाटेंगे नहीं, तब भारत को टुकडों में नहीं बांटेंगे, भारत में ही लोगों को एक दूसरे से लड़ाएंगे नहीं, तक भारत में राज करना मुश्किल है। उन्होंने कहा, अंग्रेजों ने बांटो और राज करो, इस रास्ते को चुना और उन्होंने बंगाल को इसकी प्रयोगशाला बनाया। वहां एक वक्त था जब बंगाल का बौद्धिक सामथ्र्य देश को दिशा दे रहा था। देश को ताकत देता था। देश को प्रेरणा देता था। इसलिए अंग्रेज भी चाहते थे कि बंगाल का जो सामथ्र्य है, वहां देश की शक्ति का एक प्रकार से केंद्र बिंदु है। इसलिए अंग्रेजों ने बंगाल के टुकड़े करने की दिशा में काम किया।

150 साल पुराने राष्ट्रगीत पर आज बहस क्यों: प्रियंका गांधी
लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विशेष चर्चा के दौरान सदन में राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया। दरअसल वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इस बहस की आवश्यकता पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, कि वंदे मातरम् 150 वर्षों से देश की आत्मा का हिस्सा रहा है और 75 वर्षों से भारतीयों के दिल में बसा हुआ है। तो आज इस पर बहस क्यों? कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने संसद में उठाए सवाल का खुद ही जवाब देते हुए कहा, कि क्योंकि बंगाल का चुनाव आ रहा है और मोदी जी उसमें अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, कि जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, आज सरकार उन्हीं पर नए आरोप लगा रही है।

वंदे मातरम स्वयं में पूर्ण, अपूर्ण बनाने की कोशिश की गई: राजनाथ

शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा की गई। सदन में चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वंदे मातरम के साथ इतिहास का एक बड़ा छल हुआ। इस अन्याय के बावजूद वंदे मातरम का महत्व कभी कम नहीं हो पाया। वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जब हम वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, तो पीएम मोदी ने इसके बारे में बात की है और इस चर्चा की एक खूबसूरत शुरुआत की है। वंदे मातरम भारत के वर्तमान, अतीत और भविष्य का हिस्सा है।