अनुपम राजन को जनसंपर्क के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार

0

भोपाल: उच्च शिक्षा विभाग के अपर सचिव अनुपम राजन को जनसंपर्क विभाग के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनुपम राजन पूर्व में भी जनसंपर्क के आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जनसंपर्क में बदलाव के दौर में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गणेश कुमार जायसवाल को भी प्रशासकीय आधार पर अपर संचालक के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है। शासन के इन दोनों आदेश के बाद अब जनसंपर्क के कार्यों में और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है ।