भोपाल: ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों को पीआरएसआई नेशलन अवार्ड 2025 के लिए चुना गया है। यह अवार्ड आगामी 13 से 15 दिसंबर 2025 तक देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदान किया जाएगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने कंपनी को मिले इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बिजली क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय विकास कार्यों जिनमें रिवेम्प्ड डिसट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत किये विद्युतीय निर्माण और प्रणाली सुदृढ़ीकरण कार्यों के साथ ही शासन की योजनाओं जिनमें प्रधानमंत्री जनमन योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, अटल कृषि ज्योति योजना, अटल गृह ज्योति योजना एवं अन्य सभी उपभोक्ता हित की योजनओं का लाभ अंतिम छोर के उपभोक्ताओं तक पहुँचाते हुए विद्युत के क्षेत्र में प्रदान की जा रही सुविधाओं जिनमें नये कनेक्शन प्रदान करने से लेकर, भुगतान, बिल वितरण, सूचनाएं और जानकारी प्रदान करना, शिकायत निवारण, उपभोक्ता सेवाएं सुलभ और आसानी से आमजन और उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए किये जा रहे नवाचार आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं, जिनके लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को पीआरएसआई नेशलन अवार्ड 2025 के लिए चुना गया है।




