सिंगर जुबीन का मर्डर हुआ : मुख्यमंत्री सरमा

0

गुवाहाटी (मध्य स्वर्णिम): असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। सरमा ने कहा कि यह गैर इरादतन हत्या या आपराधिक साजिश नहीं, बल्कि साफ-साफ मर्डर था। सीएम ने दावा किया कि एक आरोपी ने सिंगर की जान ली। वहीं अन्य लोगों ने हत्या में उसकी मदद की। असम विधानसभा में विपक्षी पार्टियां जुबीन की मौत पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव लेकर आई थीं। जिस पर मुख्यमंत्री सरमा ने विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पहले दिन जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि एसआईटी ने अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, 252 गवाहों से पूछताछ की है और 29 सामान जब्त किए हैं। सीएम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 4 से 5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 52 साल के सिंगर-म्यूजिशियन जुबीन की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

जुबीन गर्ग मौत मामले में अब तक 7 गिरफ्तार:
जुबीन की मौत मामले में पुलिस ने हृश्वढ्ढस्न इवेंट के आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन के चचेरे भाई और पुलिस अधिकारी संदीपन गर्ग, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, उनके बैंड के दो मेंबर- शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत को गिरफ्तार किया है। जुबीन के निजी सुरक्षा अधिकारियों- नंदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया।