भारत ने जीता पहला ब्लाइंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): पहली बार खेले गए ब्लाइंड विमेंस टी-20 वल्र्ड कप का खिताब भारत ने जीत लिया। टीम ने रविवार को कोलंबो में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को 7 विकेट से हराया। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया था। नेपाल को एक ही बाउंड्री लगाने दी पी सारा ओवल स्टेडियम में इंडिया विमेंस टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। नेपाल की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। भारत की गेंदबाजों ने नेपाल की बैटर्स को एक ही बाउंड्री लगाने दी। इंडिया विमेंस ने फिर 12 ओवर में महज 3 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया।