पटना: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर यानी गांधी मैदान में आज नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली। राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान ने उन्हे शपथ दिलाई। नीतीश कुमार देश में सुशासन बाबू के नाम से जाने जाते हैं। शायद उनकी लोकप्रियता और बिहार की जनता का स्नेह का ही परिणाम है कि गांधी के आंगन (गांधी मैदान) में उन्होंने कहा कि मैं नीतीश कुमार ईश्वर की शपथ लेता हूं कि ! दरअसल, बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने पद एंव गोपनीयता की शपथ लेते वक्त कहा, ‘मैं नीतीश कुमारज् ईश्वर की शपथ लेता हूं कि विधि द्वारा स्थाशपित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं मुख्यशमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंत-करण से निर्वहन करूंगा तथा मैं भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार न्यावय करूंगा। चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद यह शपथ समारोह एनडीए का शक्ति प्रदर्शन है। गांधी मैदान में नीतीश कुमार का ’10 का दम’ साफ नजर आया।




