जहरीला कोल्ड्रिफ कफ सिरफ कांड: जानलेवा DEG सप्लाई करने वाला शैलेष पांडया गिरफ्तार

0

छिंदवाड़ा: प्रदेश के सबसे बड़े जहरीले कफ सिरप कांड और 26 मासूमों की मौत के मामले में देशभर में कुख्यात कोल्ड्रिफ सिरप केस में एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। जांच टीम ने कफ सिरप में उपयोग हुए जहरीले डाय-एथलीन ग्लायकॉल की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी शैलेष पांड्या को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी सनश्री फॉर्मा के मालिक, दवा सप्लाई करने वाले, कफ सिरप लिखने वाला डॉक्टर और बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक डॉ. की पत्नी सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब जहरीला डीईजी रसायन सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सप्लाई चेन में सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पांड्या ही वह व्यक्ति निकला जिसने उत्पादन कंपनी तक जहरीला रसायन पहुंचाया था। एसआईटी की जांच में सामने आया कि शैलेष पांड्या ने श्रीसन फार्मा को वह ष्ठश्वत्र उपलब्ध कराया था, जिससे कफ सिरप तैयार किया गया। प्रारंभिक जांच में यह रसायन मानक गुणवत्ता से बेहद निम्न स्तर का पाया गया, और इसी जहरीले रसायन के कारण बच्चों की मौतें हुईं।