अगस्त 2027 में दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन, दो घंटे में तय होगा 500 किमी का सफर

0

अहमदाबाद: दुनिया के विकसित देशों में बुलेट ट्रेन दौड़ रही हैं। भारत जैसे तेजी से विकास की ओर दौड़ रहे देश में भी पहली बुलेट ट्रेन जल्द दौड़ने को तैयार है। इस मामले की जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत की पहली हाई स्पीड बुलेट ट्रेन अगस्त 2027 में दौड़ेगी। इस दौरान भारत की पहली बुलेट ट्रेन गुजरात के सूरत से लेकर वलसाड़ तक के बीच 100 किलोमीटर का सफर तय करेगी। बता दें केंद्र में बीजेपी की नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का ऐलान किया था। अब धीरे- धीरे यह योजना अपने अंजाम की तरफ पहुंच रही है। रेल भवन में अपने संबोधन में रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि अहमदाबाद- मुंबई हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है। वैष्णव ने बताया कि यह रूट पूरे 508 किलोमीटर का है, जिसे 2029 तक पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। इस रूट के तैयार होने के बाद अहमदाबाद से मुंबई पहुंचने में मात्रा 1 घंटा 58 मिनट का समय लगेगा।