प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त का किया अंतरण

0

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21बीं किस्त जारी की। उन्होंने तमिलनाडु के कोयंबटूर से देशभर के करीब 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 18000 करोड रुपए से ज्यादा ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना से देश के छोटे किसानों के खाते में अब तक 4 लाख करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं। किसानों को 10 लाख करोड़ रुपए की मदद भी दी गई है। उन्होंने नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने की बात कही। मोदी ने कहा कि नेचुरल फार्मिंग से हमारा एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट 2 गुना हुआ है। मोदी ने कहा कि जब मैं मंच पर आया तो काफी किसान गमछा घुमा रहे थे, मुझे लगा बिहार की हवा यहां मेरे आने से पहले पहुंच गई है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसानों को एक साल में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें (कुल 6000 रुपए) दी जाती हैं। यह राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। मोदी ने स्पीच के दौरान कहा कि पीछे 2 लड़कियां कॉर्ड लेकर खड़ी हैं, उनके हाथ दर्द करने लगेंगे। उनका कॉर्ड और मैसेज मुझ तक पहुंचाएं। मोदी ने कहा कि कोयंबटूर का टेक्सटाइल सेक्टर देश की इकोनॉमी में बहुत बड़ा कॉन्ट्रिब्यूटर है। नेचुरल फार्मिंग मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं तमिलनाडु के सभी किसानों को शुभकामनाएं देता हूं। कोई मैकेनिकल इंजीनियरिंग और पीएचडी करके खेती कर रहा है। कोई नासा में काम करते हुए खेती कर रहा है और अन्य किसानों को टेंड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक साल पहले सरकार ने नेचुरल किसान और नेचुरल फार्मिंग की शुरुआत की, जिससे कई किसान जुड़ चुके हैं। तमिलनाडु में ही 35 हजार हेक्टेयर पर नेचुरल फार्मिंग हो रही है। पीएम ने कहा कि कर्नाटक और केरल में मल्टीलेयर फार्मिंग हो रही है। एक साथ नारियल, मिर्ची और अन्य फसलें उगाई जा रही हैं।