खंडवा: ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक निर्माण के विरोध में दो दिन का बंद सफल रहा। जनभावनाओं, संत समाज के विरोध और विस्थापन की आशंका को देखते हुए अपर कलेक्टर ने वर्तमान स्थल पर प्रोजेक्ट तत्काल निरस्त किया। भविष्य में वैकल्पिक स्थान पर संतों-जनप्रतिनिधियों की सहमति से निर्माण होगा। जारी तीर्थनगरी बंद के आंदोलन ने वह कर दिखाया, जिसे प्रशासन और सरकार टालने की कोशिश कर रही थी। हालांकि इसके चलते तीर्थनगरी में दो दिन तक जनजीवन ठप रहा, जिसके बाद अंत में सरकार और जिला प्रशासन ने जनभावना का सम्मान करते हुए घोषणा की इसको लेकर अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले ने एक आदेश जारी कर बताया कि वर्तमान स्थल पर ममलेश्वर लोक का विस्तार तुरंत निरस्त किया जाता है। यही नहीं, अपर कलेक्टर काशीराम बडोले ने बताया कि ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक का निर्माण किया जाना था।




