भोपाल: उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश पर गहराता जा रहा है। प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार रात भोपाल में तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह नवंबर माह का अब तक का सबसे कम तापमान है और 1941 में दर्ज 6.1 डिग्री का रिकॉर्ड टूट गया। इंदौर में तापमान 7.2 डिग्री, राजगढ़ में 5 डिग्री, ग्वालियर में 9.8, उज्जैन में 9.6 और जबलपुर में 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण नवंबर में ही दिसंबर-जनवरी जैसी ठिठुरन महसूस हो रही है। अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में और गिरावट की संभावना बनी हुई है।
अभी तक के इतिहास में सबसे ठंड रात:
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्र ने बताया कि भोपाल में अभी तक के इतिहास में सबसे ठंड रात रही है। तीन स्टेशन में सीवियर कोल्ड दर्ज किया है। बाकी क्षेत्रों में भी काफी ठंड रहा है। रात में ज्यादा ठंड पड़ रही है लेकिन दिन में अभी 25 से 30 के बीच टेंपरेचर चल रहा है। आने वाले 2 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। अगले 4 दिन के लिए हमने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अभी तक भोपाल में नवंबर माह में सबसे कम तापमान 6.1 दर्ज किया गया था जिसका रिकॉर्ड टूट गया। अगले 4 दिन में कुछ राहत मिल सकती है।
11 दिनों से राजगढ़ लगातार राज्य का सबसे ठंडा जिला:
रविवार को राजगढ़ और शाजापुर जिले के गिरवर में रात का तापमान 6एष्ट दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। पिछले 11 दिनों से राजगढ़ लगातार राज्य का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। शहडोल के कल्याणपुर में 6.2एष्ट, जबकि भोपाल और इंदौर दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान 6.4एष्ट रहा। उमरिया में 7.3एष्ट और रीवा में 7.4एष्ट पारा दर्ज किया गया।
23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट:
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है और न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। राज्य के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में तीव्र शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, सतना, शहडोल, जबलपुर, मैहर, बैतूल, धार, देवास, शिवपुरी, रीवा, उमरिया, कटनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी के साथ ही छिंदवाड़ा और बालाघाट में शीतल दिन का अलर्ट जारी हुआ है।




