भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रविवार को योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, पूज्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में सम्मिलित होने का असीम आनंद प्राप्त किया। इस अवसर पर समरसता भोज का प्रसाद भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिल्ली से चलकर वृंदावन पहुंची यह यात्रा संस्कृति, परम्परा और विरासत के संरक्षण-संवर्धन के लिए आह्वान कर रही है। उन्होंने अपील की कि पदयात्रा मार्ग पर सभी सनातन प्रेमी इसमें अवश्य सहभागी बनें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को दिए संदेश में कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की सफलता के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। हम सबमें सामाजिक समरसता का भाव बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह तो ब्रज का धाम है, जो कृष्ण कन्हैयालाल की भूमि है।




