बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया: नरेंद्र मोदी

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास… बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। हम एनडीए के लोग, हम तो जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं, और हम ती जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है- फिर एक बाद एनडीए सरकार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान, बिहार की जनता से रिकॉर्ड मतदान का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड दिए। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना। प्रधानमंत्री ने कहा, बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मैं बिहार की महान जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘बिहार में कुछ दलों ने MY तुष्टिकरण का फॉर्मूला बनाया था, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक ‘MY’ फॉर्मूला दिया है और वो है महिला और युवा। आज बिहार देश के उन राज्यों में है जहां युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है, और इसमें हर धर्म और जाति के युवा शामिल हैं। उनकी इच्छाओं, आकांक्षाओं और सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने ‘MY’ फॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार के चुनाव में जब मैं जंगलराज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था तो राजद के लोग विरोध नहीं करते थे लेकिन कांग्रेस को बहुत चुभता था। लेकिन आज मैं फिर कहता हूं कि ‘ अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज सिर्फ एनडीए की जीत नहीं हुई है, यह लोकतंत्र में, भारत के लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों की जीत है। इस चुनाव ने चुनाव आयोग में जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। पिछले कुछ वर्षों में उच्च मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारी डबल इंजन की सरकार एक ईमानदार प्रयास के साथ बिहार में आगे बढ़ रही है। जनता के बीच एक विश्वास बना कि जहां एक तरफ हमारा गठबंधन विकास की बात करता है तो वहीं दूसरी ओर एक ऐसा गठबंधन है जो अहंकार में डूबा हुआ है। भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार के चुनाव ने एक और बात सिद्ध की है।