भोपाल: मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार देर शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री सहित तीन वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मंत्री मंडल विस्तार, निगम-मंडलों में नियुक्तियां सहित युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति सहित भविष्य के अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।




