ग्वालियर: प्रदेश की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला लाल टिपारा में गोवर्धन उत्सव पर विशेष पूजा की गई। लगभग 108 टन गोबर से 21 फीट से ज्यादा के गोवर्धन बनाए गए। यह गोवर्धन शहर के गौ भक्तों ने गौशाला में बनाए। शहर के हजारों लोग गोवर्धन की पूजा करने के लिए लाल टिपारा गौशाला पहुंचे। लाल टिपारा गौशाला में लगभग 10 हजार से ज्यादा गोवंश मौजूद हैं। यहां पर गोवर्धन पूजा पर विशेष तैयारी की गई थी। इसमें मेरठ के कारीगरों द्वारा 108 टन गाय के गोबर से विशाल गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई गई। सबसे खास बात गोवर्धन महोत्सव पर गौ माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई और उनके लिए 56 भोग भी तैयार किया गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा और कलेक्टर रुचिका चौहान ने भी गौशाला पहुंचकर पूजा की।