मुख्यमंत्री ने धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की

0

मुख्यमंत्री ने धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर मुख्यमंत्री आवास में भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर नागरिकों की सुख-समृद्धि, धनैश्वर्य एवं कल्याण की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गयाजी में विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोक्ष की नगरी गया जी में स्थित पवित्र विष्णुपद मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान श्री हरि विष्णु से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह पुण्यभूमि न केवल श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि सनातन संस्कृति की अमर परंपराओं का साक्षात प्रतीक भी है। यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति का अनुभव हुआ।