भोपाल (मध्य स्वर्णिम): करवा चौथ पर मध्य प्रदेश के शहरों में कब दिखेगा चांद, भोपाल। हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। रात को जब चंद्रमा के दर्शन होते हैं तो चंद्रदेव की पूजा करके अर्थ अर्पित करते हुए अपने पत्ति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आपके शहर में चांद कब निकलेगा। बिना किसी भेदभाव के सभी को चांदनी देने बाला चंद्रमा इस करवाचौथ पर आपके अपने शहर में कब उदित होगा और इसके कितने देर बाट आप इसका दर्शन कर पाएंगी। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि गध्यप्रदेश के पूर्वी शहर सिंगरौली में यह सबसे पहले दिखेगा तो पश्चिमी भाग आलीराजपुर में सबसे अंत में दर्शन देना आरंभ करेगा। गध्यप्रदेश की इस पूर्व पश्चिम चंद्रयान्त्रा में 39 मिनिट का समय लग जाएगा।
इस बार चांद का आकार भी दिखेगा बड़ा:
सारिका ने बताया कि पूर्वी शहरों में चंद्रमा न केवल जल्दी निकलेगा, वह उन शहरों के कुछ नजदीक भी होगा। जैसे जैसे पश्चिम के ओर बढ़ेंगे उसके उदित होने का समय तो बढ़ेगा ही इसकी पृथ्वी से दूरी कुछ किलोमीटर भी बढ़ती जाएगी। चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी लगभग 3 लाख 61 हजार 331 किमी होगी जो अलग अलग शहरों के लिए अलग अलग होगी। चंद्रमा का 89.3 प्रतिशत भाग चमकता दिखेगा। इस साल करवाचौथ पर यह पृथ्वी के पारा में है इसलिए यह अपेक्षाकृत बड़ा दिख रहा होगा। राजधानी में यह 08:26 पर उदित होना आरंभ होगा। यह रागय क्षितिज से चंद्रमा के निकलना आरंभ होने का है। लगभग 20 मिनट बाद यह पूर्ण आकार और कुछ उंचाई पर आएगा, जब आप इसे पूर्वी आकाश में ठीक से देख पाएंगी। इस प्रकार आप लगभग 08:45 पर ठीक प्रकार से चंद्रदर्शन कर पाएंगी।