कोलकाता: उत्तर बंगाल और सिक्किम में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिलों में भूस्खलन और बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में सबसे ज्यादा 5 मिरिक से हैं, जबकि 4 लोग जोरबंगला, शुखियापोखरी से 2, दार्जीलिंग सदर और पुल बाजार से 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस मूसलाधार बारिश सबसे ज्यादा नुकसान दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और सिक्किम में हुआ है। मिरिक और सुकिया इलाके में कई जगह भूस्खलन हुआ है। दार्जिलिंग जिले के जसबीर बस्ती क्षेत्र में एक बड़े भूस्खलन में 2 लोगों की मौत हुई। भूस्खलन से रास्तों में बड़े बड़े पत्थर जमा हुए है उन्हे निकालने का काम चल रहा है।
दार्जिलिंग में बारिश और भूस्खलन से हुई मौतों पर पीएम मोदी ने जताया दुख:
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भरोसा दिया कि केंद्र सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने रविवार को एक्स पर लिखा- दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.