भोपाल (मध्य स्वर्णिम): सरकार ने 24 आईएएस अफसरों के तबादले करते हुए 11 जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं उनमें भिंड, पन्ना, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, डिंडौरी, रतलाम, मुरैना, निवाड़ी, सिंगरौली, अलीराजपुर, पांढुर्णा और सिवनी शामिल हैं। अपर कलेक्टर इंदौर और अपर कलेक्टर जबलपुर का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। सुरेश कुमार कलेक्टर पन्ना से वि.क.अ. सह आयुक्त चंबल संभाग मुरैना, शीलेन्द्र सिंह कलेक्टर छिंदवाड़ा से अपर सचिव मप्र, शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, नेहा मारव्या सिंह, कलेक्टर डिंडौरी से संचालक विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति, भोपाल, संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर भिंड से अपर सचिव मप्र. शासन लोकनिर्माण विभाग, ऊषा परमार कलेक्टर पन्ना, रजनी सिंह कलेक्टर नरसिंहपुर, शीतला पटले कलेक्टर सिवनी, जमुना भिडे, कलेक्टर निवाड़ी, नीरज कुमार वशिष्ठ, कलेक्टर पांढुर्णा, लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड कलेक्टर मुरैना, नीतू माथुर, कलेक्टर अलीराजपुर, अंजू पवन भदौरिया कलेक्टर डिंडौरी, शिवराज सिंह वर्मा, अपर सचिव मप्र. शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग से अपर आयुक्त (राजस्व) भोपाल संभाग, राजेश बाथम कलेक्टर रतलाम से अपर सचिव मप्र. शासन, वन विभाग, अंकित अस्थाना, कलेक्टर मुरैना से उप सचिव, मप्र. शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा अपर प्रबंध संचालक, मप्र. स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल, चंद्रशेखर शुक्ला, कलेक्टर सिंगरौली से उप सचिव, मप्र. शासन, राजस्व विभाग, अभय अरविंद बेडेकर कलेक्टर अलीराजपुर से अपर प्रबंध संचालक, मप्र. पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल, अजय देव शर्मा कलेक्टर पांढुर्णा से उप सचिव मप्र. शासन, राजस्व विभाग तथा अतिरिक्त आयुक्त, भू संसाधन प्रबंधन, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार), संस्कृति जैन आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल, बिदिशा मुखर्जी, अपर प्रबंधक संचालक, मप्र. पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल से उप सचिव, मप्र. शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, किरोड़ी लाल मीना अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल से कलेक्टर भिंड, गौरव बैनल अपर कलेक्टर इंदौर से कलेक्टर सिंगरौली, हरेन्द्र नारायण, आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल से कलेक्टर छिंदवाड़ा। मिशा सिंह, अपर कलेक्टर जबलपुर से कलेक्टर रतलाम, तन्वी हुड्डा, अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर को श्रम आयुक्त मध्यप्रदेश इंदौर का प्रभार दिया गया है।
सूची में महिला अधिकारियों का दबदबा:
मोहन सरकार ने महिला अधिकारियों को कार्यों को प्रोत्साहन देते हुए तबादला सूची में जिलों की कमान नारी शक्ति को सौंपी है। 11 जिलों के फेरबदल में 7 जिलों में महिला जिला अधिकारी बनाना, मोहन सरकार की सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश के मूल वाक्य को आगे बढ़ा रहा है।