राम मंदिर की चांदी की मूर्ति की बोली 3.51 लाख रुपये से अधिक

0

नई दिल्ली (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उपहार में मिली एक खास चांदी की मूर्ति की ई-नीलामी में अब तक 3,51,000 लाख रुपये से अधिक की सबसे ऊंची बोली लग चुकी है। इसमें भगवान श्रीराम खड़े मुद्रा में दशार्गे गए हैं और उनके चारों ओर भव्य राम मंदिर उकेरा गया है यह मूर्ति श्रद्धा, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम मानी जा रही है। यह मूर्ति प्रधानमंत्री मोदी को किसी विशेष अवसर पर भेंट की गई थी और अब यह संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन नीलामी का हिस्सा है। इस नीलामी से मिलने वाली पूरी राशि नमामि गंगे मिशन को दी जाएगी। इस मूर्ति की नीलामी 17 सितंबर को शुरू हुई है और इसकी अंतिम तिथि दो अक्टूबर शाम पांच बजे तक है। इसका प्रारंभिक मूल्य 2,75,000 लाख से अधिक था, जिसके लिए अब तक अधिकतम 3,51,000 लाख रुपए की बोली लगायी जा चुकी है। इस मूर्ति की अब तक कुल 8 बोली लग चुकी हैं। यह चांदी की मूर्ति भगवान राम को गरिमा, शक्ति और आध्यात्मिक शांति की मुद्रा में दशार्ती है। चारों ओर भव्य मंदिर की आकृति न केवल धार्मिक महत्व को दशार्ती है, बल्कि भारतीय स्थापत्य कला की सूक्ष्मता का भी प्रमाण है। इस मूर्ति की लंबाई 26.7 सेमी, चौड़ाई 16.7 सेमी, ऊंचाई 21.2 सेमी, वजन 2.5 किलोग्राम, सामग्री शुद्ध चांदी और जीएसटी/शिपिंग चार्ज निशुल्क है।