ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक संघर्ष विराम का श्रेय

0

न्यूयॉर्क: संयुक्त राट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम कराने का श्रेय लिया। ट्रंप ने कहा कि मैंने अपने सात महीने के प्रशासन में सात देशों में चल रहे अकल्पनीय युद्ध को समाप्त कराया। इनमें कंबोडिया-थाईलैंड, कोसोवो-सर्बिया, कांगो-रवांडा, भारत-पाकिस्तान, इस्राइल-ईरान, मिस्र और इथोपिया और आर्मेनिया-अजरबैजान शामिल हैं।ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था सबसे मजबूत है। हमारी सीमाएं सबसे मजबूत हैं। सेना सबसे मजबूत है और दोस्ती मजबूत है। ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका स्वर्णिम युग है। उन्होंने कहा कि अमेरिका व्यापार करने के लिए पृथ्वी पर सबसे अच्छा देश है। अमेरिका को पहले की तरह फिर से सम्मान मिल रहा है।ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में अपार क्षमता है। लेकिन यह उस क्षमता के करीब भी नहीं पहुंच पा रहा है। कम से कम अभी तो ऐसा लगता है कि वे बस एक बहुत ही कड़े शब्दों वाला पत्र लिखते हैं और फिर उस पर अमल नहीं करते।