महिला से अभद्रता करने वाले एसडीएम को किया सस्पेंड

0

मुरैना (मध्य स्वर्णिम): सबलगढ़ एसडीएम रहे अरविंद माहौर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। सीएम ने अरविंद माहौर को सस्पेंड कर दिया है। गौरतलब है कि गलत आचरण वाले अधिकारियों के प्रति सीएम मोहन यादव सख्त रहे हैं। ऐसे मामलों में उन्होंने बड़े से लेकर छोटे अधिकारियों तक पर सख्त रूख अख्तियार किया है। सीएम ने कलेक्टर तक पर कार्रवाई कर यह संदेश दिया है कि ऐसे आचरण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। एसडीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह एक महिला और उसकी बेटी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। महिला और पुरुष की शिकायत के बाद मुरैना कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई की थी। अब सीएम मोहन यादव ने एक्शन लिया है। दरअसल, सबलगढ़ एसडीएम अरविंद माहौर को कलेक्टर ने पहले ही पद से हटा दिया था। शुक्रवार को सीएम मोहन यादव ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि सबलगढ़ के एसडीएम अरविंद माहौर के विरुद्ध महिला से अभद्र व्यवहार एवं नियमविरुद्ध पटवारियों के तबादले करने की गंभीर शिकायतें आई थी।

महिला ने कलेक्टर से की शिकायत:
वहीं, वीडियो के साथ पीडि़त महिला ने मुरैना कलेक्टर से जाकर शिकायत की थी। कलेक्टर को महिला ने बताया था कि एसडीएम हमें फोन कर परेशान करते हैं। साथ ही हमारी बेटी को रात में फोन और मैसेज करते हैं। साथ ही गलत बातें कर परेशान करते हैं। महिला की शिकायत सुनकर कलेक्टर ने तुरंत एक्शन लिया था। साथ ही अरविंद माहौर को एसडीएम पद से हटा दिया था।

पुलिसकर्मी से अभद्रता पर मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार:
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय पर एक महिला पुलिस हेड कांस्टेबल से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के सिलावद के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। महिला पुलिस अधिकारी ने मंडल अध्यक्ष पर छेड़छाड़, गाली—गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार 30 वर्षीय महिला हेड कांस्टेबल की शिकायत पर भारतीय जनता पार्टी के सिलावद के मंडल अध्यक्ष अजय यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बड़वानी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 75, 78 296, 351(3) और एससी एसटी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।पुलिस स्नढ्ढक्र के अनुसार घटना 17 सितंबर की है, जब महिला हेड कांस्टेबल सिक लीव पर थी। वह अपनी निजी कार को ड्राइव कर बड़वानी में एक दुकान के सामने पहुंची थी।

डांसिंग कॉप रंजीत सिंह आईसीयू में भर्ती: ट्रैफिक को नियंत्रित करने के अपने अनूठे अंदाज के लिए मशहूर ‘डांसिंग कॉप’ रंजीत सिंह को शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शहर के शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटनाक्रम उनके निलंबन और एक महिला से जुड़े विवाद के बीच हुआ है।जानकारी के मुताबिक, रंजीत सिंह शुक्रवार को अपने खिलाफ हुए निलंबन के मामले में सफाई देने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने गए थे। वहां से लौटने के कुछ देर बाद ही उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हाल ही में, एक युवती ने दो वीडियो वायरल कर ट्रैफिक कांस्टेबल रंजीत सिंह पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। इन वीडियो के सामने आने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। शुरुआती कार्रवाई के तौर पर रंजीत को पहले लाइन अटैच किया गया और बाद में जांच के चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। विभागीय अफसर रंजीत के इस व्यवहार को पुलिस की छवि खराब करने वाला मान रहे थे।इस मामले में अब एक नया मोड़ आ सकता है। सूत्रों के अनुसार, रंजीत सिंह की शिकायत के आधार पर अब वीडियो वायरल करने वाली युवती के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।