गुजरात की थीम पर डांडिया, गरबा, मुंबई के कलाकार देंगे प्रस्तुति

0

भोपाल: राजधानी के भेल जम्बूरी मैदान पर आयोजित होने वाले भोजपाल गरबा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतिभागियों को अलग-अलग सेंटरों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, तो मैदान पर भी जोर- शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। गरबा महोत्सव में प्रतिभागी इस बार अलग-अलग पोशाकों में नजर आएंगे। भोजपाल गरबा महोत्सव के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि बीते साल हुए सांस्कृतिक गरबा महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। शहरवासियों की मांग पर इस बार सात दिनों तक आयोजन किया जाएगा। मैदान पर गरबा को लेकर तैयारियां शुरू जम्बूरी मैदान पर 500 बाय 500 क्षेत्र में दो अलग-अलग रिंग बनाए जा रहे हैं, जिसमें प्रतिभागी और आमजन अपने गु्रपों के साथ गरबा कर सकेंगे। यहां 60 बाय 80 का भव्य ट्रेडिशनल मंच, 150 मीटर लंबा, 30 मीटर ऊंचे मुख्य द्वार के साथ ही ट्रेडिशनल सेल्फी जोन, आकर्षक लाइटिंग के साथ पूरा परिसर ट्रेडिशनल थीम पर सजाया जाएगा। मुंबई के कलाकार देंगे प्रस्तुति गरबा महोत्सव में मुंबई के कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसमें टीवी सीरियल की अभिनेत्रियां अलग- अलग दिनों अपनी प्रस्तुति देंगी। गुजरात की ट्रेडिशनल थीम पर डांडिया और गरबा आयोजित होगा। एक लाख किलोवॉट के साउंड सिस्टम और म्यूजिकल बैंड पर गरबा, डांडिया की प्रस्तुति दी जाएगी। सात दिनों तक होगी आराधना माता रानी की आराधना के लिए सात दिनों तक गरबा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 23 से 29 सितम्बर तक आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव के लिए 21 और 22 को ग्राउंड पर रिहर्सल किया जाएगा।