भोपाल (मध्य स्वर्णिम): दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 अब सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं बल्कि साख का सवाल बन चुका है। भाजपा ने बूथ से लेकर शक्ति केंद्र तक मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की फौज उतार दी है, जबकि कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ मैदान में है। 30 जुलाई को होने वाला मतदान कई बड़े नेताओं की राजनीतिक साख की परीक्षा भी बनेगा। उपचुनाव सिर्फ विधानसभा सीटों पर है, मगर बीजेपी समेत राष्ट्रीय राजनीति के लिए खास होने वाला है। इन तीनों सीटों पर वोटिंग ऐसे समय में हो रही है, जब दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सीजेपी का आंदोलन चल रहा है। हृश्वश्वञ्ज पेपर लीक का मुद्दा गरम है और कांग्रेस समेत गैर बीजेपी दल अग्रेसिव मोड में है। संसद से सड़क तक आंदोलन की चर्चा हो रही है। ऐसे राजनीतिक माहौल में अगर बीजेपी की एक भी सीट पर हार होती है तो इसकी चर्चा पूरे भारत में होगी।सीजेपी आंदोलन के दौरान 3 बीजेपी शासित राज्यों के 3 विधानसभाओं में उपचुनाव हो रहे हैं। 30 जुलाई को जिन तीन विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है, वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार में बीजेपी लंबे समय से सत्ता में रही है। मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अपने कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर नए ब्राह्मण चेहरे आशुतोष तिवारी को मुकाबले में उतारा है। यहां से कांग्रेस के घनश्याम सिंह पार्टी के लिए सीट बचाने के लिए मैदान में हैं। अगर बीजेपी दतिया सीट से हार जाती है तो मध्य प्रदेश के साथ पूरे देश की राजनीति का टर्निंग पॉइंट बन सकता है। सीजेपी आंदोलन के बीच दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से ज्यादा बीजेपी की हार की चर्चा होगी। विपक्ष को भी नया नैरेटिव मिल जाएगा।
नरोत्तम ने संभाली कमान:
दतिया उपचुनाव में प्रचार के लिए बीजेपी के बड़े नेता भी जा रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रचार की कमान संभाल ली है। पार्टी ने उनका टिकट काटकर उनके कंधों पर ही आशुतोष तिवारी की जीत की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में नरोत्तम मिश्रा अब शहर से लेकर गांव की गलियों तक को एक किए हुए हैं।नरोत्तम मिश्रा इस उपचुनाव में अपने साथ आशुतोष तिवारी को लेकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनके लिए वह जगह-जगह जाकर चुनावी सभाएं कर रहे हैं। साथ ही लोगों से उन्हें जिताने की अपील कर रहे हैं। कई जगहों पर रात में भी जाकर जनसभाएं कर रहे हैं।




