इंस्टाग्राम पर दोस्तीः जी का जंजाल हनीट्रैप कर युवकों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

0

उज्जैन (मध्य स्वर्णिम): थाना नानाखेड़ा पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है जो इंस्टाग्राम पर हनीट्रैप कर युवकों का अपहरण करता था, मारपीट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाता था और फिर मोटी फिरौती वसूलता था ।20 जुलाई 2026 को ग्राम नरवर निवासी हैदर पटेल उम्र 29 ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर अंजली नाम की युवती ने उससे नौकरी के बहाने दोस्ती की और मिलने बुलाया। मिलते ही मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा और उसके साथियों ने हैदर का अपहरण कर लिया। उसके साथ मारपीट की, आपत्तिजनक वीडियो बनाया और झूठे केस में फंसाने व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख की फिरौती मांगी। सौदा 26 लाख में तय हुआ। हैदर के पिता से 10 लाख ले लेने के बाद उसे छोड़ा गया, लेकिन बाकी 16 लाख की मांग जारी रही। इस पर थाना नानाखेड़ा में अपराध क्रमांक 353/2026 धारा 140 (3), 308(6), 61(2), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। एसपी उज्जैन के निर्देश पर एएसपी पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर और सीएसपी नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में टीआई नरेन्द्र कुमार यादव की टीम ने तकनीकी और साइबर जांच के बाद मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा सहित 10 आरोपियों को दबोच लिया।