10 साल में हुए 152 पेपर लीक: राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष ने सरकार के सामने रखी तीन मांग

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संबोधन से पहले राहुल गांधी ने एक वीडियो चलाया। उसमें पुलिस छात्रों पर लाठी चार्ज कर रही थी। इसके बाद उन्होंने सरकार को घेरना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश के छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जैसे उन्होंने कोई अपराध किया हो। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र केवल एक निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, जो उनका अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्र लगातार तनाव झेल रहे हैं और पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण कुछ छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली। उनके अनुसार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है।राहुल गांधी ने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था कभी दुनिया की सबसे बेहतर व्यवस्थाओं में गिनी जाती थी, लेकिन अब यह पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है।

रखीं तीन मांग:
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को छात्रों की तीन मांगों को तुरंत मान लेना चाहिए। एक, धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्ट आदमी हैं, उन्हें तुरंत निकाल देना चाहिए। यह 100त्न जायज मांग हैं। उन्होंने दुनिया को दिखाया कि वह इस सिस्टम को चलाने में असक्षम हैं। लगातार पेपर लीक हो रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि दूसरी मांग यह है कि जिन लोगों ने भी हमारे छात्रों पर हाथ उठाया – चाहे आदेश देने वाले हों या उसे अंजाम देने वाले – उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और तीसरी बात यह है कि जो व्यक्ति इस पूरे सिस्टम को चला रहा है, जो इस सबके लिए जवाबदेह है, उसमें इतनी शालीनता होनी चाहिए कि वह छात्रों से जो कुछ हुआ है, उसके लिए माफी मांगे।