परिसीमन विधयेक का विरोध करेगी कांग्रेस

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): संसद के 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस राममंदिर चढ़ावा चोरी, एथनॉल ब्लेंडिंग पेट्रोल, पेपर लीक और अन्य मुद्दों को उठाएगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सरकार की ओर पेश करने पर पार्टी पूरी ताकत के साथ परिसीमन विधेयक का विरोध करेगी।लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ सांसद ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में भाग लिया। यह बैठक सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई। जयराम रमेश ने कहा पिछली बार सरकार परिसीमन बिल को पास करने में नाकाम रहीं थी और संसद को देर तक चर्चा करनी पड़ी थी।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, इस मुद्दे पर हमारा पक्ष स्पष्ट है जब इसका विरोध करेंगे। रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा कि परिसीमन विधेयक संसद पटल पर रखा जाएगा हालांकि अभी तक इसकी जानकारी हमें नहीं दी गई है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि सर्वदलीय बैठक में हमें इस बार में सूचित किया जाएगा।

एथनॉल की मुद्दा भी उठाएगी:
कांग्रेस कांग्रेस नेता ने आगे कहा, विपक्ष एथनॉल ब्लेंडिंग पेट्रोल के मुद्दे को संसद में उठाएगा। भाजपा के एक शीर्ष नेता और उनके बेटे इसमें शामिल हैं। हम इस मुद्दे पर बहस की मांग करेंगे।जयराम रमेश ने नीट और दूसरी परीक्षाओं में गड़बडिय़ों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की सीजेपी की मांग के समर्थन में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर भी बात की। उन्होंने कहा, हम पिछले 45 दिनों से लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह सच है कि दूसरे लोग भी यही मांग कर रहे हैं लेकिन हम अपनी मांग जारी रखेंगे।