पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भाई गिरफ्तार, किसान पर गोली चलाने का है आरोप

0

छतरपुर (मध्य स्वर्णिम): राजनगर थाना क्षेत्र में गौशाला के पीछे स्थित जमीन को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग और अंकित मिश्रा शामिल हैं। मामले में एक नामजद आरोपी समेत एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।दरअसल, छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में फायरिंग का मामला सामने आया। पीड़ित किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया कि बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी। घायल किसान का दावा है कि क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो किसान जमीन बेचने से इनकार करते हैं. उन्हें धमकाया और मारपीट की जाती है। मोतीलाल कुशवाहा के अनुसार, इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए। पूरे मामले को लेकर बाबा बागेश्वर ने कहा कि शालिग्राम से उनका कोई लेना-देना नहीं है और यह बात वे तीन साल पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने अपील की कि हर घटना में उनका नाम नहीं जोड़ा जाए। बाबा बागेश्वर ने कहा कि उनका परिवार केवल जैविक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा समाज और पूरा विश्व ही उनका परिवार है।

प्रशांसन ने की चुनावी तैयारियां तेज:
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप सतत जारी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 जुलाई तक नाम वापसी की जा सकेगी। मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को कराई जाएगी। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसी भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी या व्यक्ति को रैली, सभा, जुलूस, वाहन रैली, नुक्कड़ सभा अथवा अन्य चुनावी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।