श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर का जल्द बदलेगा स्वरूप

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): छोला स्थित प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर को आने वाले समय में नई पहचान मिलने जा रही है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से यहां विकसित किए जा रहे श्री खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। बुधवार को सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों के साथ परियोजना का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी परियोजना तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाए । उन्होंने स्पष्ट कहा कि कॉरिडोर का उद्देश्य केवल मंदिर का विस्तार करना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है ।मंत्री सारंग ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि मंदिर के पुराने गर्भगृह की मूल संरचना और धार्मिक स्वरूप में किसी प्रकार का धार्मिक स्वरूप में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाए । परिसर का विस्तार इस तरह किया जाए कि मंदिर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत पूरी तरह सुरक्षित रहे । उन्होंने निर्माण एजेंसियों से प्रत्येक चरण के लिए विस्तृत ड्राइंग और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरा हो सके। साथ ही गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने के निर्देश भी दिए । करीब 21 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला यह कॉरिडोर राजस्थान के व्हाइट मार्बल और प्राचीन नागर शैली की वास्तुकला पर आधारित होगा ।

सबसे प्राचीनतम मंदिर:
खेड़ापति मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि यहां हनुमान जी की मूर्ति है, मानव निर्मित नहीं बल्कि प्रकट है। बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं।आपको बता दें कि भोपाल के छोला क्षेत्र स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर शहर का सबसे प्राचीनतम मंदिर है। यह सदियों से भोपालवासियों की आस्था का केंद्र है। ‘विरासत भी और विकास भी’ के मनत्वय के साथ शहर की सबसे प्राचीन विरासत श्री खेड़ापति हनुमान जी के मंदिर को भव्य स्वरूप देने और श्रद्धालुओं को समस्त सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए,श्री खेड़ापति हनुमान लोक का प्राथमिक रूपांकन प्लान तैयार हो चुका है।