नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से खाड़ी क्षेत्र में कम से कम 13 भारतीयों की मौत हो चुकी है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 13 भारतीय मारे गए हैं और तीन लापता हैं। हाल ही में खाड़ी के जलक्षेत्र में ईरान द्वारा किए गए अलग-अलग हमलों में दो भारतीय नागरिक मारे गए।ओमान तट के पास एक वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले के बाद रविवार को लापता हुए एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। ईरान द्वारा किए गए हमले के समय जीएफएस गैलेक्सी नामक पोत पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। इनमें से 10 को बचा लिया गया जबकि एक लापता है। मंगलवार को, एक और भारतीय नाविक मारा गया और 10 लोग घायल हो गए जब संयुक्त अरब अमीरात के ध्वज वाले दो तेल टैंकरों पर तेहरान से गोलीबारी की गई।ओमान तट के पास साइप्रस के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में मारे गए पुणे के 30 वर्षीय इंजीनियर हेरंभ करमरकर का परिवार उनका शव भारत लाए जाने का इंतजार कर रहा है। कंटेनर पोत ‘जीएफएस गैलेक्सी’ पर रविवार तड़के उस समय हमला हुआ था, जब वह होर्मुज जलमार्ग से गुजर रहा था।




