प्रिय पाठकगण,
सप्रेम नमस्कार !
आज का दिन हमारे और आपके इस विशेष रिश्ते के लिए ऐतिहासिक है। आपका अपना समाचार पत्र दैनिक मध्य स्वर्णिम आज अपनी गौरवशाली यात्रा के 13 वर्ष पूरे करके 14वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। एक दशक से अधिक की इस प्सबसे बड़ी पूंजी रही हैं । जब हमने 13 जुलाई 2013 को इस सफर की शुरुआत की थी, तब केवल एक उद्देश्य मन में था कि आप तक सच और सटीक जानकारी पहुंचाना । इन 13 वर्षों में देश-दुनिया में बहुत कुछ बदला, तकनीकी ने नए आयाम छुए और मीडिया का स्वरूप भी तेजी से बदला | इसी बदलते हुए स्वरूप में एक कदम आगे बढ़ाते हुए मध्य स्प्वर्णिम की संपादकीय टीम ने वेबसाईट www.madhyaswarnim.com के साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया में msnews.com चैनल की शुरुवात की | जिसके आज लाखों सब्सक्राइबर है। प्रतिदिन msnews.com देश में होने वाली बड़ी घटनाओं को लेकर छोटी-छोटी रील बनाकर यूट्यूब, फेसबुक, इंस्ट्रा और व्हाट्सएप के माध्यम से अपने पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास बीते 3 वर्षों से कर रहा है। इतना ही नहीं आपके अटूट विश्वास के कारण मध्य स्वर्णिम ने प्रिंट मीडिया में अपनी यात्रा को और आगे बढ़ाते हुए नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ में भी संस्करणों का प्रकाशन शुरू कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश में भी भोपाल के साथ इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संस्करण की यात्रा भी निरंतर जारी | हमारे पाठकों को यह बताते हुए हमे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संस्करण भी इसी माह (जुलाई) के अंत में अपने एक वर्ष पूरे करने जा रहा है। जिसके लिए पुन: हम अपने पाठकों का धन्यवाद प्रेषित करने के लिए तत्पर तैयार हैं । मध्य स्वर्णिम ने अपनी 13 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में सम्पादकीय, विशेष टिप्पणी, प्रसंगवश और एक्सक्लूसिव खबरों से सरकार को चेताया भी और आगाह भी किया है। कई बार पाठकों के सुझाव पर सरकार की आंख का तारा बने तो कई बार सरकार को आंख दिखाने की चेष्टा भी की । अपनी इस यात्रा में पत्रकारिता के पुरोधा स्वर्गीय प्रभाष जोशी जी को आदर्श मानते हुए हमने कभी भी सरकार या सरकारों का अधोषित प्रवक्ता बनने की कोशिश नहीं की | सच्ची खबर-सबकी खबर के ध्येय वाक्य पर चलते हुए लिखा वहीं जो था सही । हमारा मानना है कि समृद्ध लोकतंत्र के लिए विपक्ष की आवाज भी जनता तक पहुंचे । आज इस बात का संतोष है कि आपका मध्य स्वर्णिम किसी विचारधारा से प्रभावित नहीं, राष्ट्र की धारा पर चल रहा है। लेकिन इन सभी के बीच एक बात जो कभी नहीं बदली, वह है आपके प्रति हमारी प्रतिबद्धता और आपका हम पर किया गया भरोसा | चाहे वह शहर की छोटी-बड़ी समस्याएं उठाना हो, समाज को जागरूक करना हो या निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करना हो, आपने हर कदम पर हमारा मार्गदर्शन करके हौसला बढ़ाया है। कई बार आपकी आलोचनाओं ने हमें आईना दिखाया, तो आपकी सराहना ने हमारी कलम को नई ताकत भी दी है। आप महज हमारे पाठक नहीं, बल्कि इस सफर में हमारे सच्चे साथी हैं ண आपको आज पुन: यह विश्वास दिलाते हैं कि आने वाले वर्षों में भी हम अपनी इसी निष्पक्षता और जनसरोकार की विचारधारा के साथ आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे । आइए, इस मील के पत्थर का जश्न मनाएं और एक जागरूक समाज के निर्माण को इस यात्रा को मिलकर आगे बढ़ाएं।
‘कदम से कदम मिलाकर जब चलते हैं हम, मुश्किल रास्ते भी आसान लगते हैं हर दम ।
एक दूजे का हौसला बन कर जो बढ़े सफर में, तो मंजिल के सभी फासले कम लगते हैं।’
आपके इस स्नेह और सहयोग के लिए हृदय से आभार।
ऋषिकांत सिंह ( रजत ) परिहार
आपका अपना संपादक
दैनिक मध्य स्वर्णिम




