मैं 25 साल पुराना मफलर पहनकर न्यूजीलैंड आया: मोदी

0

ऑकलैंड (मध्य स्वर्णिम): पीएम मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने करीब तीन दशक पुराना किस्सा सुनाया। पीएम ने कहा- 25-30 साल पहले जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था, तब मुझे यहां आने का मौका मिला था। उस समय मुझे किसी ने गिफ्ट में 3 चीजें दीं, जो मैं भारत लेकर गया। एक- मफलर, दूसरी – कैप और तीसरा – एक सेट दस्ताना । उसमें भी एक चीज मैं अभी यहां इस कार्यक्रम में भी लेकर आया हूं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शिरकत की और संबोधित भी किया । पीएम मोदी ने कहा कि वह अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लाए हैं और यह उनके लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि वह 40 वर्षों में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं। पीएम मोदी ने भीड़ की जोरदार तालियों के बीच कहा, लगभग 25-30 साल पहले, जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था और सार्वजनिक जीवन में मुझे ज्यादा लोग नहीं जानते थे, तब मुझे न्यूजीलैंड आने का मौका मिला था । उस समय, किसी ने मुझे तीन चीजें दी थीं, एक मफलर, एक टोपी और एक दस्ताना । आज मैं उनमें से एक चीज इस कार्यक्रम में लाया हूं।

स्पेस सेक्टर भारत और न्यूजीलैंड के बीच आर्थिक साझेदारी को दिखाता: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,स्पेस सेक्टर खुद भारत और न्यूजीलैंड के बीच आर्थिक साझेदारी की अपार संभावनाओं को दिखाता है। हमारे व्यापार समझौते में भी यही भावना झलकती है। यह समझौता विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा को तेज करेगा। इससे भारत और न्यूजीलैंड, दोनों देशों में व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। हमारे दोनों देशों के बीच एक और महत्वपूर्ण समानता है। यह समानता है अपनी मूल संस्कृतियों को मनाने और उन्हें संरक्षित करने के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा,इस साल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों को 100 साल पूरे हो रहे हैं। 100 साल पहले हमारी हॉकी टीम खेलने के लिए न्यूजीलैंड गई थी। उस दौरे पर मेजर ध्यानचंद के खेल की बहुत तारीफ हुई थी।