नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश वापस लौटने का एलान किया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा कि वह अपने वरिष्ठ पार्टी सहयोगियों के साथ दिसंबर के आसपास भारत में अपना निर्वासन खत्म कर स्वदेश लौटेंगी और कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगी । दरअसल, बांग्लादेश में मौत की सजा का सामना कर रहीं और अपनी पार्टी (अवामी लीग) पर प्रतिबंध झेल रहीं शेख हसीना ने कहा कि वे अपने देश में कोर्ट के सामने खुद को सरेंडर कर यह देखना चाहती हैं कि बांग्लादेश की सरकार अपने सबसे प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ कैसा व्यवहार करती है । दक्षिण एशियाई देश की सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहीं शेख हसीना ने कहा कि वह और उनकी अवामी लीग के सदस्य स्वेच्छा से उस देश लौटना चाहते हैं, जिसे वे दो साल पहले छोड़कर भाग गई थी। गुरुवार देर रात और शुक्रवार तक चले लगभग एक घंटे के टेलीफोन इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा, हो सकता है कि लौटने पर वे मुझे गिरफ्तार कर लें, या मुझे मार भी डालें ।
तनावपूर्ण संबंध में हो सकता है सुधार:
शेख हसीना की वापसी से रमेंट-एक्सपोर्ट के इस बड़े केंद्र में राजनीतिक विभाजन और गहरा हो सकता है, क्योंकि ढाका में सरकार दो साल की उथल-पुथल के बाद स्थिरता बहाल करने की कोशिश कर रही है।दूसरी ओर, इससे भारत के साथ तनावपूर्ण संबंध सुधर सकते हैं। जो भारत द्वारा उन्हें शरण दिए जाने के बाद से बहुत अधिक खराब हो गए थे। क्योंकि, बांग्लादेश ने बार-बार भारत से उन्हें प्रत्यर्पित करने का आग्रह किया है।




