पूर्व कांग्रेस नेता राकेश यादव भाजपा में शामिल

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व नेता राकेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भोपाल पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ने राकेश यादव को पार्टी में शामिल होते ही प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ भाजपा को मिलेगा । राकेश यादव पिछले सप्ताह ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देकर चर्चा में आए थे। इंदौर की राजनीति में उनकी सक्रिय पकड़ मानी जाती है । इस्तीफे के बाद उन्होंने जीतू पटवारी और कांग्रेस नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाए थे । उन्होंने पार्टी में पैसे लेकर पद बांटने जैसे आरोप भी लगाए थे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर बिना पर्याप्त दस्तावेज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने का आरोप लगाया था ।