बंगलामुखी मंदिर में दान के प्रबंधन पर उच्च स्तरीय जांच के आदेश

0

आगर मालवा (मध्य स्वर्णिम): अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों के बाद अब मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में दान और चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आने से सियासत गरमा गई है। श्रद्धालुओं के नकद दान, सोने-चांदी के आभूषण और चढ़ावे के हिसाब-किताब में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है । समिति को सात दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है, जबकि धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। आगर-मालवा कलेक्टर प्रीति यादव ने हाल ही में मां बगलामुखी मंदिर का औचक निरीक्षण किया था । निरीक्षण के दौरान दान और चढ़ावे में कथित हेराफेरी की शिकायतें सामने आईं। इसके बाद 7 जुलाई 2026 को तीन अधिकारियों की संयुक्त जांच समिति गठित कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए। शिकायत के अनुसार, मंदिर के संचालन के लिए अधिकृत सरकारी प्रबंधन समिति होने के बावजूद एक गैर- शासकीय और अपंजीकृत समिति समानांतर रूप से काम कर रही थी ।