नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): भारतीय रेलवे जल्द ही यात्रियों को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात देने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से संचालित होगी। खास बात यह है कि ट्रेन को ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत विकसित किया गया है और इसका डिजाइन लखनऊ स्थित आरडीएसओ ने तैयार किया है। यह ट्रेन हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर चलाई जाएगी और इसकी शुरुआती रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। उद्घाटन से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार जींद पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे। इस परियोजना को भारतीय रेलवे के हरित और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह ट्रेन 1200 किलोवाट हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रोपल्शन सिस्टम पर आधारित होगी । ट्रायल रन के दौरान इसकी गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। एक बार रिफ्यूल करने पर यह ट्रेन करीब 250 किलोमीटर तक चल सकेगी। इस ट्रेन में 1200 kW की दो ड्राइविंग पावर यूनिट्स लगी होंगी और इसके साथ 8 पैसेंजर कोच भी शामिल किए गए हैं।




