प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर सुनवाई आज

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): प्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सोमवार को जाति प्रमाण पत्र से जुड़े विवाद में छानबीन समिति के सामने पेश होंगीं। समिति की बैठक सुबह 11 बजे प्रस्तावित है। इसमें प्रतिभा बागरी की तरफ से पेश दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जानकारी के अनुसार समिति के सामने परिवार के दस्तावेज रखे जाएंगे। इनमें उल्लेख है कि उनके परिवार के सदस्य पहले भी अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीटों से चुनाव जीतकर जनप्रतिनिधि रह चुके हैं। यदि समिति इन दस्तावेजों को स्वीकार करती है, तो प्रतिमा बागरी को इस मामले में बड़ी राहत मिल सकती है। बता दें, बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में दावा किया गया कि गया कि चुनाव के दौरान प्रस्तुत किया गया अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र वैध नहीं हैं और संबंधित क्षेत्र की अनुसूचित जातियों की सूची में बागरी समुदाय का नाम शामिल नहीं है।