वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय बने

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): भारतीय क्रिकेट को अपना नया ‘बॉस बेबी’ मिल चुका है। आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को हैरान करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी ऐतिहासिक आगाज कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करते ही वैभव ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। महज 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले वह सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन के अलावा शेफाली वर्मा का भी रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट में लंबे समय से यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

आईपीएल से इंटरनेशनल क्रिकेट तक का धमाकेदार सफर:
वैभव सूर्यवंशी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने पहली बार उन्हें मौका दिया था। उस समय उन्होंने अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई थी।