नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 को टाल दिया गया है, क्योंकि कथित तौर पेपर के कुछ हिस्से लीक हो गए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को वसूली का तंत्र बना दिया गया है। यह परीक्षा रविवार को होनी थी। एक और पेपर लीक । एक और परीक्षा रद्द । इस बार महाराष्ट्र की टीईटी परीक्षा। राहुल गांधी ने एक्स पर कहा देश के शिक्षा और परीक्षा सिस्टम को उगाही का ज़रिया बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह सिर्फ़ पेपर लीक नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य की चोरी है। इससे पहले महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि भिवंडी में पुलिस जांच में पेपर लीक होने की बात सामने आने के बाद पूरे राज्य में 28 जून यानी रविवार को होने वाली टीईटी को स्थगित कर दिया गया । यह परीक्षा पूरे महाराष्ट्र में 1,028 केंद्रों पर आयोजित की जानी थी। एमएससीई ने अपनी सार्वजनिक सूचना में कहा कि नीट 2026 परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों को देखते हुए उसने सुरक्षा के सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए थे ।




