राष्ट्रपति ट्रंप अगले साल करेंगे भारत का दौरा

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। यह जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को दी। मार्क रूबियो ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन अगले साल (2027 ) की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बताया, अगले साल राष्ट्रपति ट्रंप के भारत जाने की तैयारी चल रही है । मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक बात है। मार्को रूबियो ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच बहुत जल्द ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की उम्मीद है। ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे। मैं राष्ट्रपति की यात्रा को अंतिम रूप देने के लिए भारत जा रहा हूं। रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं । भारत, अमेरिका और वेनेजुएला से बातचीत कर रहा है। हम सप्लाई बढ़ाने के लिए बहुत मिलकर काम कर रहे हैं। भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है जिनके पास भारी कच्चे तेल को रिफाइन करने की क्षमता है । उन्होंने खुद को पीएम मोदी का प्रशंसक बताते हुए कहा कि मोदी ने भारत को ग्लोबल पावर बनाया है।