सेशेल्स दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून 2026 तक हिंद महासागर क्षेत्र के द्वीपीय देश सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यह दौरा सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर हो रहा है। प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले वर्ष 2015 में सेशेल्स का दौरा किया था। इस बार के समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी भाग लेंगे, जो दोनों देशों के रक्षा सहयोग को प्रदर्शित करेंगे। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच व्यापक वार्ता होगी। दोनों नेता भारत- सेशेल्स संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। उम्मीद है कि समुद्री सुरक्षा, विकास सहयोग, क्षमता निर्माण और आर्थिक साझेदारी जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहेंगे। संसद को भी करेंगे संबोधित प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की राष्ट्रीय विधानसभा (नेशनल असेंबली) को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। भारतीय मूल के लोगों की उपस्थिति दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाती है।