ओंकारेश्वर: तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर को ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से जोडऩे वाला ऐतिहासिक ममलेश्वर झूला पुल बुधवार को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। पुल की लोडिंग तार में लगी एक महत्वपूर्ण कड़ी (लिंक) मंगलवार देर रात टूट गई, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन पुल के दोनों ओर ताला लगाकर आमजन और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी। जानकारी के अनुसार देर रात मंदिर प्रशासन को पुल में तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी। इसके बाद बुधवार सुबह करीब पांच बजे सुरक्षा की दृष्टि से पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया और दोनों छोर पर सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कड़ी के टूटने की घटना हुई है, उसका भार अब आसपास की अन्य कडिय़ों और सपोर्ट सिस्टम पर पड़ रहा है। इससे पुल की संरचना पर अतिरिक्त दबाव बनने की आशंका है। पहले भी आ चुकी है तकनीकी समस्या उल्लेखनीय है कि फरवरी 2023 में महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व भी झूला पुल का एक सस्पेंडिंग तार क्षतिग्रस्त हो गया था। उस समय तकनीकी जांच और मरम्मत के बाद ही पुल को दोबारा शुरू किया गया था। अब एक बार फिर तकनीकी खराबी सामने आने से पुल की नियमित निगरानी, रखरखाव और दीर्घकालिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ममलेश्वर झूला पुल का निर्माण वर्ष 2004 में एनएचडीसी द्वारा लगभग 7.20 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




