यूरोप में भीषण गर्मी का प्रकोप: फ्रांस में 58 मौतें, न्यूक्लियर प्लांट बंद, 26 दशा में हाहाकार, ब्रिटेन में रिकार्ड तोड़ने का खतरा

0

पेरिस (मध्य स्वर्णिम): पूरे यूरोप में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिसने कई देशों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। फांस में गर्मी के कारण 58 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हीटवेव के चलते एक न्यूक्लियर पावर प्लांट को बंद किया गया है। यूरोप के कुल 26 देश इस प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं, जिसमें इटली और ब्रिटेन जैसे 14 देशों में रेड अलर्ट जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, फफ्रांस में हुई मौतों में से 40 लोग गर्मी से राहत पाने के लिए नदियों, झीलों और नहरों में नहाने के दौरान डूब गए, जिनमें ज्यादातर युवा शामिल थे । वहीं, 2 बच्चों सहित 18 लोगों की मौत लू लगने के कारण हुई। भीषण गर्मी के चलते फ्रांस के गॉल्फेच न्यूक्लियर पावर प्लांट को सोमवार रात बंद करना पड़ा। इसका कारण प्लांट को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल होने वाली गारोन नदी का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है, जिससे प्लांट के परिचालन में समस्या आ सकती है।