भोपाल (मध्य स्वर्णिम): 15 दिन से छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका मानसून सोमवार को आगे बढ़ा है। इसकी दंतेवाड़ा के रास्ते में राज्य में एंट्री हो गई है। बस्तर संभाग में तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है । बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम ने मानसून को आगे बढ़ाया। इसके साथ ही मानसून ने महाराष्ट्र के भी कई और इलाकों को कवर किया है। इसके 25 जून के बाद मध्य प्रदेश में एंट्री करने की संभावना हैं। तमिलनाडु के थूथूकोडी में रविवार को बवंडर आया । पहले इसे टॉरनेडो बताया गया था । लेकिन IMD ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि थूथुकोडी की घटना लोकल कन्वेक्टिव वॉर्टेक्स यानी धूल का बवंडर थी। इधर, झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई ।




