पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी रखें कार्यकर्ता : नितिन नवीन

0

लुधियाना (मध्य स्वर्णिम): पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को लुधियाना में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करके आगामी विधानसभा चुनाव पंजाब की सभी 117 सीटों पर लड़ने की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और राज्यभर में भाजपा का कैडर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर जनता के बीच जाना होगा। बैठक में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और आरके गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़, नरिंदर रामूवालिया और इकबाल सिंह लालपुरा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे । लुधियाना बस स्टैंड के पास एक होटल में हुई इस बैठक में पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी शामिल हुए। इनमें विजय सांपला, मनोरंजन कालिया, अविनाश राय खन्ना, मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, तीक्ष्ण सूद और अरुणेश शंकर समेत अन्य नेता मौजूद रहे।