लखनऊ (मध्य स्वर्णिम): उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में दोपहर करीब सवा दो बजे एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 छात्रों की मौत हो चुकी है, जिसमें 12 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। मारे गए लोगों में ज्यादातर छात्र हैं, जो इमारत की ऊपरी मंजिल पर पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए आए थे । इस खौफनाक मंजर को देखकर राहत कार्य का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी अपने आंसू नहीं रोक सके। उन्होंने बेहद भावुक होकर कहा कि उन्होंने खुद अपनी आंखों के सामने से मासूमों की लाशें निकलते देखी हैं। जिस तीन मंजिला इमारत में हादसा हुआ, उसका बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर एक पेट शॉप और क्लीनिक संचालित है। वहीं दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी सह कोचिंग सेंटर और हेड हॉपर स्टूडियो स्थित है, जहां 3डी आर्ट प्रोडक्शन और गेमिंग का काम सिखाया जाता था। दोपहर के समय जब अचानक आग भड़की, तब पूरी इमारत में दम घोंटू काला धुआं फैल गया।
छिंदवाड़ा में ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 मजदूरों की मौत:
छिंदवाड़ा (मध्य स्वर्णिम)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में नेशनल हाइवे पर सावरी पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार को मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरादर टक्कर मार दी। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। इस हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त कर मृतकों के परिजनों और घायलों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। पुलिस के अनुसार, हादसा छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाइवे पर ग्राम टेमनी खुर्द के पास सोमवार सुबह करीब पौने 10 बजे हुआ।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




