मानसून 23 जून से फिर आगे बढ़ेगा, बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 14 मौतें

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): 12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून अब आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून तक इसके छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और है । छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के लिए जरूरी सिस्टम सक्रिय हो गया है। इससे मध्य भारत में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, जिससे मानसून के बादल उत्तर भारत की तरफ आ सकते हैं। मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। बिहार में शुक्रवार को बिजली गिरने से 6 लोगों की और झारखंड में 8 लोगों की जान गई। राजस्थान के 12 जिलों में आंधी – बारिश का अलर्ट जारी किया गया है । मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 से 23 जून के बीच आंधी-तूफान और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया:
नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। किशनगंज के ठाकुरगंज में मेची नदी उफान पर आ गई है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नदी का कटाव तेज हो गया है, जिससे करीब 100 एकड़ क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ के पानी से कई गांव प्रभावित हुए हैं, जिससे हजारों लोगों के सामने संकट पैदा हो गया है। वहीं, बिहार में मानसून समय से पहले पहुंच गया, लेकिन प्रदेश में सामान्य बारिश भी नहीं हो रही है। पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में शनिवार सुबह काले बादल छाए थे।