कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार शाम 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने भोपाल और रीवा संभाग के आयुक्त बदल दिए हैं। भोपाल के कमिश्नर संजीव सिंह को खेल विभाग में सचिव बनाया गया है, जबकि कर्मवीर शर्मा भोपाल के नए संभागायुक्त होंगे। वहीं शैलेंद्र सिंह को रीवा संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है । रीवा संभाग के आयुक्त बाबू सिंह जामोद को सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश चंद्र गुप्ता को प्रमुख सचिव, जेल विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें राजस्व मंडल, ग्वालियर के सदस्य का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। डॉ. ई. रमेश कुमार को प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग के साथ राहत आयुक्त और पुनर्वास आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है। विवेक कुमार पोरवाल को प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग बनाया गया है। दीपक सिंह को आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं नियुक्त किया गया है। अमित तोमर को ऊर्जा विकास निगम का प्रबंध संचालक और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है। सतेन्द्र सिंह को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त के साथ अनुसूचित जाति विकास आयुक्त और राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है ।मनोज पुष्प को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का संचालक और खाद्य एवं औषधि प्रशासन का नियंत्रक बनाया गया है।