महाकाल की कृपा… तो इसी सत्र में होगा पार

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर लोगों से सुझाव मांगे गए थे । सुझाव के बाद यूसीसी का मसौदा तैयार हो जाएगा। इसे लेकर सीएम मोहन यादव ने बड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगामी विधानसभा सत्र के दौरान यूसीसी विधेयक पारित होगा । उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल ने चाहा तो विधानसभा के इसी सत्र में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होगा। दूसरी ओर, उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर व्यवस्थाएं विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा विधानसभा सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण और समसामयिक विषय भी लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से यूसीसी विधेयक इसी सत्र में पारित होगा। सरकार ने प्रदेश में यूसीसी लागू करने के लिए समिति का गठन किया है। समिति ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। अभी जिलों में लोगों से यूसीसी को लेकर सुझाव लिए जा रहे है। साथ ही यूसीसी को लेकर वेबसाइट बनाई गई है, जिस पर लोगों से ऑनलाइन सुझाव मांगे जा रहे है। इसमें 12 प्रश्नों के सवालों पर लोगों को अपने जवाब देना है।

हो चुकी है समिति गठित:
सरकार के विधि और विधायी कार्य विभाग की तरफ से छह सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी का गठन इसी वर्ष 27 अप्रैल को किया गया था। समिति के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। समिति के सदस्य रिटायर्ड आईएएस शत्रुघ्न सिंह, कानूनी विशेषज्ञ अनूप नायर, शिक्षाविद् गोपाल शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धपाल सिंह को शामिल किया है।