गेहूं खरीदी का बड़ा घोटाला, वेयरहाउस में जांच के दौरान खुली पोल

0

सागर (मध्य स्वर्णिम): जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही सरकारी गेहूं खरीदी प्रणाली में एक बेहद चौंकानें वाला बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां उपार्जन केंद्र से वेयरहाउस (गोदाम) भेजे गए गेहूं के बोरों में अनाज की जगह मिट्टी और कंकड़-पत्थर भरे मिले हैं। इस मिट्टी घोटाले के उजागर होते ही प्रशासनिक हलके और खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गेहूं की जगह मिट्टी से भरी बोरियां ठिकाने लगाने के आरोप में उपार्जन समिति हर्षिका स्व सहायता समूह% की अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली जानकारी के अनुसार, यह पूरा जालसाजी का खेल तब सामने आया जब वेयरहाउस में रखे गए गेहूं के नए स्टॉक का औचक निरीक्षण और वजन की जांच की जा रही थी । अधिकारियों को कुछ बोरियों के वजन और उनकी बनावट पर संदेह हुआ । जब संदेह के आधार पर इन बोरियों को खोलकर देखा गया, तो वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी दंग रह गए। बोरियों के अंदर गेहूं की एक कणी तक नहीं थी, बल्कि उनमें साफ तौर पर भारी मात्रा में मिट्टी और कंकड़ भरे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच और खाद्य विभाग से मिली रिपोर्ट के आधार पर उपार्जन कार्य में घोर लापरवाही, अमानत में खयानत और शासन के साथ सीधे तौर पर धोखाधड़ी के पुख्ता संकेत मिले हैं।